फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Ruckus in NDA over seats in Bihar issue will be resolved in Amit Shah's next visit

BJP: बिहार में सीटों को लेकर एनडीए में घमासान, अमित शाह की अगली यात्रा में सुलझेगी गुत्थी!

Fri, 18 Apr 2025 09:33 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:33 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही दिनों में होने वाली अपनी बिहार यात्रा में राज्य को कई बड़ी सौगात देने वाले हैं। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह का दौरा तय है। इस दौरे में वे एनडीए के सहयोगी दलों से बैठक कर सीटों पर तालमेल को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
BJP Ruckus in NDA over seats in Bihar issue will be resolved in Amit Shah's next visit
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कांग्रेस-राजद की अगुवाई वाला महागठबंधन बिहार में सीटों के तालमेल और नेतृत्व के मुद्दे पर मंथन कर रहा है। लेकिन भाजपा और जदयू की अगुवाई वाले एनडीए खेमे में भी सीटों और नेतृत्व को लेकर कम घमासान नहीं है। सभी दल अपने लिए ज्यादा सीटों की दावेदारी कर रहे हैं। हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने किसी से विचार-विमर्श से पहले ही एक सीट पर अपने एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर भाजपा नेतृत्व को परेशान कर दिया है। ऐसे में इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में सभी घटक दलों को संतुष्ट करते हुए सीटों पर तालमेल बिठाना अमित शाह के लिए काफी पेचीदा साबित होने वाला है। 
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही दिनों में होने वाली अपनी बिहार यात्रा में राज्य को कई बड़ी सौगात देने वाले हैं। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह का दौरा तय है। इस दौरे में वे एनडीए के सहयोगी दलों से बैठक कर सीटों पर तालमेल को लेकर बातचीत कर सकते हैं। गृह मंत्री ने अपनी पिछली यात्रा के दौरान भी पटना में सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत की थी। 
विज्ञापन

MHA: गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील- मुख्यधारा में लौटें; 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिराग ने उलझाया
एनडीए खेमे में सबसे बड़ी उलझन चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास पासवान) के कारण पैदा हुई है। पिछली बार चिराग पासवान ने एनडीए खेमे से अलग होकर चुनाव लड़ा था। इससे भाजपा-जदयू को पर्याप्त सीटें मिल गई थीं। 2020 में भाजपा ने 110 सीटों और जदयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वीआईपी को 11 और हम को सात सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार चिराग के साथ आने के कारण दोनों ही बड़े दलों को अपनी सीटों की संख्या से समझौता करना पड़ेगा। ऐसे में अब किसके खाते से कितनी सीटें कम होंगी, यह देखने वाली बात होगी। 


हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता  जीतन राम मांझी 40 सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। चिराग पासवान के कारण यदि सभी बड़े दलों की सीटें कम होंगी तो हम के कोटे से भी कुछ सीटों के कम होने की संभावना है। जीतन राम मांझी की 40 सीटों पर दावेदारी अपने कोटे की सीटों को बनाए रखने की कवायद ही मानी जा रही है।

'पूरी सहमति, कोई विरोध नहीं'
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला से कहा कि एनडीए खेमे में पूरी तरह सहमति है। सभी घटक दल केंद्र सरकार में भी सहयोगी हैं, इसलिए राज्य के स्तर पर भी सहमति बनी रहेगी। गठबंधन में सभी दल ज्यादा सीटों पर दावेदारी करना चाहते हैं, यह बहुत स्वाभाविक है। लेकिन जब सभी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक होगी, तब इसका हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में 2025 में भी सरकार बनाने के लिए तैयार है।        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed