{"_id":"5d8dd1818ebc3e013549a0da","slug":"bjp-reviews-election-preparations-for-all-seats-in-maharashtra-amid-coalition-delays","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन में देरी के बीच भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गठबंधन में देरी के बीच भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की
Fri, 27 Sep 2019 03:02 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Sep 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बीच सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने कहा, बैठक में 21 अक्तूबर के चुनाव की तैयारियों और सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच अंतिम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मांग है कि सीटों का बराबर बंटवारा किया जाए और दोनों दल ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद संभाले।