{"_id":"5aba2ce44f1c1bb22a8b593d","slug":"bjp-reverse-its-promise-of-section-370-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा-370 के अपने वादे से पलटी भाजपा, गृह मंत्रालय का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
धारा-370 के अपने वादे से पलटी भाजपा, गृह मंत्रालय का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Mar 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली भारतीय संविधान की अनुच्छेद-370 को समाप्त करना कभी भाजपा का एजेंडा था तो अब वो इस मुद्दे से पलट गई है। गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
अहिर ने कहा कि 'अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए वर्तमान में सरकार के विचाराधीन कोई प्रस्ताव नहीं है', अहिर ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने के सवाल पर लोकसभा में एक लिखित उत्तर पढ़ा।
विज्ञापन
अहिर का जवाब भाजपा सांसद अश्विनी कुमार के एक प्रश्न के लिखित संदर्भ में था, अश्विनी ने पूछा था कि क्या सरकार संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा ने 2014 के आम चुनावों के अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 को खारिज करने का वादा किया था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता है सरकार अनुच्छेद 370 हटाने के अपने वादे से पीछे हटी है।