फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp reply on bbc it raid press conference target congress propaganda NEWS UPDATE

IT BBC Survey: भाजपा बोली- बीबीसी का इतिहास भारत के खिलाफ काम करने का; इनका प्रोपोगैंडा-कांग्रेस का एजेंडा एक

Tue, 14 Feb 2023 02:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Feb 2023 02:34 PM IST
सार

बीजेपी ने कहा कि अगर वह भारत में काम कर रही है तो उसे भारत के कानून का पालन करना होगा। अगर कुछ गलत नहीं किया, कानून का पालन किया तो डर कैसा, चिंता कैसी। आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए।

विज्ञापन
bjp reply on bbc it raid press conference target congress propaganda NEWS UPDATE
बीबीसी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीबीसी पर आयकर विभाग के सर्वे पर बीजेपी ने कहा कि चाहे वह कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो। यह हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है। पहले कांग्रेस को यह समझना होगा कि भारत कानून और संविधान से चलता है और यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कोई भी जांच एजेंसी पिंजरे का तोता नहीं रही, जिसे कांग्रेस फटकार लगाएगी। यह अपना काम कर रही हैं। कोई भी एजेंसी हो, मीडिया से जुड़ी हो, कंपनी हो। अगर वह भारत में काम कर रही है तो उसे भारत के कानून का पालन करना होगा। अगर कुछ गलत नहीं किया, कानून का पालन किया तो डर कैसा, चिंता कैसी। आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 
विज्ञापन


यह कहना गलत नहीं होगा कि बीबीसी का प्रोपोगैंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है, जी20 का नेतृत्व कर रहा है। लेकिन कुछ शक्तियों को यह नहीं भाता। लेकिन जब भारत आगे बढ़ता है तो जो भी विदेशी मीडिया एजेंसी हों या राहुल गांधी और अन्य सियासी दल हों, इन्हें यह पसंद नहीं आता। बीबीसी का इतिहास द्वेषपूर्ण तरीके से भारत के खिलाफ काम करने का रहा है। कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि किस तरह से श्रीमति इंदिरा गांधी ने खुद बीबीसी पर बैन लगाया था।
विज्ञापन


बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि किस तरह पत्रकारिता की आड़ में एक एजेंडा आगे बढ़ाया जाता है, वह मैं आपके सामने रखता हूं। बीबीसी द्वारा एक प्रोग्राम- 'द अनलीश्ड' में प्रोग्राम के प्रेजेंटर ने कश्मीर में आतंकी कमांडर को करिश्माई युवा उग्रवादी बता दिया था। यह किस तरह की रिपोर्टिंग है! आप भारत में कार्य करना चाहते हैं और भारत की अखंडता को चोट पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इसी तरह से पूरी दुनिया में भारत अपनी संस्कृति-विविधता के लिए जाना जाता है। यहां क्या त्योहार हैं, सबके क्या भाव हैं, वह बिना जाने बीबीसी ने कहा कि होली एक गंदा त्योहार है। इसके कई उदाहरण हैं कि बीबीसी की रिपोर्टिंग कितनी सतही और जहरीली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी ने कहा कि बीबीसी की एक प्रेजेंटर ने बेशर्मी से कहा था कि महात्मा गांधी भारत को 1942 में ही आजाद कराने में नाकाम रहे थे। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने भी बीबीसी को लताड़ लगाई थी। उन्होंने बीबीसी को बोल्शेविक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन करार दिया था। अगर एक संस्था अपना कार्य कर रही है और अभी वह कार्रवाई पूरी भी नहीं हुई है। उसका निचोड़ और निष्कर्ष बाहर भी नहीं आया है। तो आखिर किस आधार पर कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है। आपका चरित्र ऐसा बन गया है कि जो भी देशविरोधी ताकतें होंगी, वह उसके साथ ही खड़ी होंगी। चीन हो या बीबीसी और कई बार तो आतंकियों के साथ कांग्रेस का हाथ। यह सवाल बार-बार पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed