फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases first episode of 'Congress Files', alleges corruption of Rs 48,20,69,00,00,000 under Congress rul

BJP ने जारी की 'कांग्रेस फाइल्स': 4.82 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, 2-G से कॉमनवेल्थ तक का जिक्र

Sun, 02 Apr 2023 02:49 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 02 Apr 2023 02:49 PM IST
सार

पहली सीरीज में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन
BJP releases first episode of 'Congress Files', alleges corruption of Rs 48,20,69,00,00,000 under Congress rul
कांग्रेस फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 'कांग्रेस फाइल्स' नाम की एक सीरीज शुरू की। इस वीडियो सीरीज में कांग्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहली सीरीज में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। वीडियो में कहा गया है कि यह इतना सारा रुपये है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए।
विज्ञापन

 

वीडियो में क्या कहा गया? 
भाजपा की तरफ से जारी वीडियो में  कहा गया कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये लूटे हैं। इस दौरान कोयला से लेकर 2-जी और कॉमनवेल्थ घोटाले तक का जिक्र किया गया है। वीडियो में कहा गया कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के 10 सालों की चर्चा की। इसमें अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने का आरोप। वीवीआईपी हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया। इसके अलावा एक लाख 86 हजार करोड़ के कोयला घोटाले, एक करोड़ 76 लाख करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक का जिक्र किया गया है। 


वहीं, करीब 10 हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले, 70 हजार करोड़ के कामनवेल्थ घोटाले और इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की रिश्वत लेने का जिक्र किया गया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे।

वीडियो के अंत में कहा गया, 'कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए- पेटिंग की कीमत 2 करोड़ रुपये थी, उस दो करोड़ के लिए गांधी परिवार धमकी का भी इस्तेमाल कर रहा था।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed