फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP release manifesto for Pathanamthitta constituency and attacked on congress mp

Kerala: 'पिछले 15 सालों से एक ही सांसद, फिर भी पथनमथिट्टा की हालत दयनीय', भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 13 Apr 2024 03:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथनमथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथनमथिट्टा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2024 03:37 PM IST
सार

पथनमथिट्टा से भाजपा उम्मीदवार अनिल के एंटनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी पिछले दो चुनावों की तुलना में अधिक बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।

विज्ञापन
BJP release manifesto for Pathanamthitta constituency and attacked on congress mp
केरल के पथनमथिट्टा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल के पथनमथिट्टा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और पथनमथिट्टा से भाजपा उम्मीदवार अनिल के एंटनी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से एक ही सांसद होने के बाद भी इस जगह का कुछ विकास नहीं हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राज्य में इतना योगदान देने के बावजूद...
लेखी ने कहा,  'यहां सबसे मुख्य मुद्दे वो हैं, जो इस निर्वाचन क्षेत्र को पीछे कर रहे हैं  ऐसे लोग हैं जो इस निर्वाचन क्षेत्र से कई बार चुने गए हैं और फिर भी कुछ नहीं किया है। यहां बड़ी संख्या में एनआरआई रहते हैं। यह वह निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें इतने सारे पवित्र स्थान हैं लेकिन राज्य में इतना योगदान देने के बावजूद कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी भाजपा
पथनमथिट्टा से भाजपा उम्मीदवार अनिल के एंटनी ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी पिछले दो चुनावों की तुलना में अधिक बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। सांसद बनने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में अपने काम का खाका पेश कर रहा हूं। मैंने जो नोटिस किया है, वह यह है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 15 वर्षों से एक सांसद रहा है। पत्तनमथिट्टा उन जिलों में से एक है जो विकास से सबसे अधिक वंचित रहा है। तिरुवल्ला रेलवे स्टेशन की हालत वास्तव में दयनीय है।


15 सालों से एक कांग्रेस सांसद
उन्होंने कहा, 'यह एक विजन डॉक्यूमेंट है कि भाजपा अगले पांच वर्षों में इस निर्वाचन क्षेत्र में क्या करेगी। हमारे पास पिछले 15 वर्षों से यहां से एक कांग्रेस सांसद है और फिर भी यह केरल के सबसे पिछड़े निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed