फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP ravi shankar prasad on Congress 9 saal 9 sawaal as Modi government completes nine years in power Updates

Nine Years Of PM Modi: 'आकाश से पाताल तक घोटाले करने वाले हमसे सवाल पूछ रहे', कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार

Fri, 26 May 2023 04:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 May 2023 04:26 PM IST
सार

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी एवं कुछ अन्य विषयों पर उससे नौ सवाल पूछे। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने वादों को पूरा नहीं करके देश के साथ विश्वासघात किया है।

विज्ञापन
BJP ravi shankar prasad on Congress 9 saal 9 sawaal as Modi government completes nine years in power Updates
Ravi Shankar Prasad - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछे। कांग्रेस ने '9 साल 9 सवाल' के लिए एक दस्तावेज भी जारी किया। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे। यह झूठ का बड़ा पुलिंदा है। ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है। यह उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का अपमान है, जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है। भारत मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरर बन गया है। भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है।  चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है, जिसके शासनकाल में 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला, बोफोर्स, अंतरिक्ष घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने पंचतत्वों में भी भष्ट्राचार किया है। जल में सबमरीन घोटाला, थल में कॉमनवेल्थ और आदर्श घोटाला, नभ में हेलीकॉप्टर घोटाला, वायु में टू-जी घोटाला और अग्नि में रॉबर्ड वाड्रा का सोलर प्लांट लगाने की योजना, जिस पर एफआईआर के बाद आगे की कार्रवाई चल रही है। कांग्रेस ने अपने लिए 4C ग्रेडिंग चुनी है- कट,  कमीशन, करप्शन और कांग्रेस। यही है कांग्रेस। 



उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल पूछ रही है, वो भी चीन के संदर्भ में। कांग्रेस के मित्रों सुन लो- भारत की जमीन जो गई है, कांग्रेस की सरकार में ही गई है। आज गलवान और डोकलाम में भारत ने अपनी साख दिखाई है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाला भारत है, जिसने 300 चाइनीज एप को बंद किया। इसी तरह उरी हो या बालाकोट हो... घर में घुसकर मारा।


कांग्रेस ने सरकार से पूछे नौ सवाल
इससे पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी एवं कुछ अन्य विषयों पर उससे नौ सवाल पूछे। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने वादों को पूरा नहीं करके देश के साथ जो विश्वासघात किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने 'नौ साल, नौ सवाल' शीर्षक से एक दस्तावेज भी जारी किया। पार्टी ने 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी को 'माफी दिवस' के रूप मनाने की नसीहत भी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed