फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP protests in Pondicherry University against magazine

पुडुचेरी यूनिवर्सिटी में मैग्जीन पर बीजेपी का प्रदर्शन, केंद्र-स्मृति की हुई है आलोचना

Wed, 03 Aug 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Pondicherry University against magazine
मैग्जिन
पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा प्रकाशित कराई गई एक मैग्जीन के वितरण पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक हफ्ते बाद ही रोक लगा दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इस मैग्जीन के कंटेंट के खिलाफ क्षेत्रीय बीजेपी नेताओं और एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद किया गया है। उनका दावा है कि 'रिजिस्टेंस' नाम की इस मैग्जिन में केंद्र सरकार और स्मृति ईरानी की आलोचना की गई है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुडुचेरी की बीजेपी यूनिट ने यूनिवर्सिटी गेट पर सोमवार को एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया था।  वहां उन्होंने मैग्जीन की कई प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। यह प्रदर्शन इस मुद्दे पर मानव संसाधन मंत्रालय से इसकी जांच कराने के दबाव के  रूप में किया गया। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि उन्हें मैग्जीन के कंटेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  हालांकि, उन्होंने स्टूडेंट काउंसिल लीडर के एक रूम को सील कर दिया है, जिसमें इंग्लिश मैग्जीन की 4 हाजर कॉपियां रखी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी खान का कहना है कि उन्होंने मैग्जीन की कॉपियों के वितरण पर रोक लगा दी गई है, लेकिन उसे बैन नहीं किया गया है। इसके कंटेंट की जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है। इसके बाद ऐसा पाया जाता है कि इसके कंटेंट में कोई कमी है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उनके पास मैग्जीन की दो कॉपियां आई हैं, जिसमें एनडीए सरकार और मानव संसाधन मंत्री के खिलाफ आपत्तीजनक चीजें है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed