फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP protest in Bengaluru against Congress leader Dinesh Gundurao for inciting remarks

योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 15 Apr 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Updated Sun, 15 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
BJP protest in Bengaluru against Congress leader Dinesh Gundurao for inciting remarks
भाजपा विरोध प्रदर्शन

अगले महीने कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में देश की दोनों बड़ी पार्टियां प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। आज बेंगलूरू में भाजपा ने कांग्रेस नेता और कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन इसलिए किया क्योंकि शनिवार को राव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था। भाजपा राज्य महासचिव एन रविकुमार ने चुनाव आयोग से राव के खिलाफ शिकायत की है। 

विज्ञापन


उन्नाव गैंगरेप के मामले को लेकर जहां कांग्रेस योगी का इस्तीफा मांग रही है वहीं गुंडूराव ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप को लेकर आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में कहा था कि यदि योगी कर्नाटक आते हैं तो उन्हें चप्पलों से पीटना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से ही भाजपा उनसे अपनी भाषा को लेकर माफी मांगने के लिए कह रही है। उन्होंने कहा था कि योगी भारतीय राजनीति का अपमान हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है और अगर उनके अंदर थोड़ी सी भी शालीनता है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। राव ने योगी आदित्यनाथ को भोगी आदित्यनाथ भी कहा था।
विज्ञापन


दिनेश गुंडूराव के बयान के बाद से भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू वोकालिगा की बेइज्जती करने का आरोप लगाया था। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। कर्नाटक के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार येदुरप्पा ने भी दिनेश से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि राव ने नाथ संत की बेइज्जती की है। कर्नाटक में लाखों नाथ पंथ को मानने वाले लोग उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed