फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president says there will be no elections before time

राफेल डील पर अमित शाह ने सिन्हा, शौरी के आरोपों को किया खारिज और आम चुनावों की अटकलों पर लगाया विराम

Sat, 11 Aug 2018 05:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
bjp president says there will be no elections before time
Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के राफेल डील में घोटाले के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान को विश्वसनीय माना जाना चाहिए न कि उनके बयान को जिन्हें जॉब नहीं मिली।

विज्ञापन


साथ ही एक मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी एकता पर फिर तंज कसा। शाह ने कहा कि भले ही मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं और बार-बार कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के लिए चुनौती मिलने वाली है लेकिन अविश्वास प्रस्ताव और राज्यसभा उपसभापति चुनाव में जो हुआ, वह सबने देखा है।
विज्ञापन


वह एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता द्वारा लिखी किताब ब्लू प्रिंट फॉर एन इकोनॉमिक मिरकल की रिलीज के बाद बोल रहे थे। शौरी और सिन्हा के आरोपों पर भाजपा नेता अक्सर कहते रहे हैं कि 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद से दोनों नेता सरकार में कोई पद या अहमियत नहीं दिए जाने से आहत हैं और इसलिए ऐसे आरोप लगाते रहते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे इन दोनों नेताओं ने आरोप लगाया था कि राफेल डील बोफोर्स से बड़ा रक्षा घोटाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने फिर दोहराया कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 की तुलना में बड़ी जीत दर्ज करेगी। लोगों ने अपना मन बना लिया है। हम अपनी जीत पर कोई संदेह नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने 2019 के लोकसभा में चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से 22 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का भी दावा किया। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed