फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president jp nadda west bengal visit arrives at Kolkata airport with bl santosh news updates in hindi

JP Nadda: 'TMC सरकार ने पश्मिच बंगाल को जंगलराज में बदला'; राज्य के दौरे पर पहुंचे नड्डा ने ममता पर बोला हमला

Sat, 12 Aug 2023 10:39 PM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 12 Aug 2023 10:39 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में भाजपा की पूर्वी भारत पंचायत कार्यशाला हुई।

विज्ञापन
bjp president jp nadda west bengal visit arrives at Kolkata airport with bl santosh news updates in hindi
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार देर रात पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला। वे शनिवार शाम को कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में पंचायत चुनाव में भाजपा के विजयी प्रत्याशियों और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को जंगलराज में बदल दिया है। जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया, आज वह एक मुसीबत के दौर से गुजर रहा है। बंगाल में प्रजातंत्र को कुचला जा रहा है। उन्होंने इसकी तुलना 1947 में देश के विभाजन के समय से की। इससे पहले सुबह नड्डा ने पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में पंचायतराज के क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में भाजपा की पूर्वी भारत पंचायत कार्यशाला हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिए देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे। दो दिवसीय इस कार्यशाला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आज भारत में गरीबी लगातार घट रही है। आज देश में लगभग 13.5 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं, ये प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा, बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जो हिंसा का तांडव हुआ वहीं दृश्य पंचायत चुनाव के दौरान और बाद में देखने को मिला। आजाद भारत में ममता बनर्जी की सरकार में फिर से यह दृश्य यहां देखने को मिला, जो शर्मनाक है। जब पीएम मोदी ने बंगाल की स्थिति का वर्णन किया तो ममता बनर्जी नाराज हो गईं और सबूत मांगने लगीं। आज बंगाल में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। घोटालों का रिकार्ड बनाया जा रहा है।

उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के आवास का किया दौरा
भाजपा अध्यक्ष ने दोपहर में हावड़ा जिले में स्थित महान उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के घर भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से उन्होंने मिट्टी लेकर बंगाल में मेरी मिट्टी, मेरा देश अभियान की भी शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी उनके साथ थे। नड्डा ने देर शाम को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक भी की।

भाजपा के पूर्वी क्षेत्र में बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान निकोबार शामिल हैं। इसके अलावा असम, त्रिपुरा समेत तमाम उत्तर-पूर्वी राज्य हैं। हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भाजपा ने बंगाल में 31 जिला परिषदों में जीत हासिल की है। कथित तौर पर उन 31 लोगों सहित राज्य की जिला परिषद और विभिन्न स्वशासी प्रशासनिक निकायों के कुल 134 सदस्यों को नड्डा की बैठक के लिए निमंत्रण मिला है। इस दौरे के दौरान नड्डा राज्य भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।


संघ की पूर्वी क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक शुरू
कोलकाता में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई है। बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तथा संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोल के साथ बंगाल असम और बिहार के नेताओं ने हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पूर्वी राज्यों में आरएसएस की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा नई योजनाओं की शुरुआत पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed