{"_id":"641d27ec1700d94c0b025bd3","slug":"bjp-president-jp-nadda-attacks-rahul-gandhi-after-surat-court-verdict-obc-modi-surname-comment-news-and-update-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उनका अहंकार बड़ा और समझ छोटी': भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरोप- राहुल ने ओबीसी समाज का अपमान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'उनका अहंकार बड़ा और समझ छोटी': भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरोप- राहुल ने ओबीसी समाज का अपमान किया
Fri, 24 Mar 2023 10:42 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:42 AM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल ने समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज़ किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : Social Media
विस्तार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सूरत कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए नड्डा ने राहुल की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए पुराने आरोपों की बात की और कहा कि उन्हें हर बार अपने कथनों पर हार मिली है। इतना ही नहीं भाजपा अध्यक्ष ने राहुल पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप तक लगा दिया।
क्या बोले जेपी नड्डा?
नड्डा ने कहा, "कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले राहुल ने राफ़ेल के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की। जिसको लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई और राहुल गांधी को मनगढ़ंत आरोप के लिए बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी।"
उन्होंने 'चौकीदार चोर है' नारे का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल ने इसे लेकर में भी शोर मचाया, जिस पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों तक ने एतराज जताया। इस नारे पर जनता जनार्दन की अदालत ने 2019 चुनाव में राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी- बुरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Rahul Gandhi: दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दीं? अपना ये इरादा भी बता दिया
'राहुल ने ओबीसी समाज को चोर कहा'
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया। उन्हें चोर कहा। समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज़ किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई।
नड्डा ने कहा, "कल सूरत कोर्ट ने राहुल को ओबीसी समाज के प्रति उनके आपत्तिजनक बयान के लिए सजा सुनाई है। परंतु राहुल व कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े व निरंतर ओबीसी समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। पूरा ओबीसी समाज प्रजातांत्रिक ढंग से राहुल से इस अपमान का बदला लेगा।"
Rahul Gandhi Convicted: सजा के एलान के बाद राहुल गांधी का आया बयान, विपक्ष बिफरा, जानें कौन-क्या बोला