बीजेपी अध्यक्ष नड्डा की अपील, जन-जन तक पीएम का संदेश पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के 5 अप्रैल की रात 9 बजेे दिये जलाने के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी है। नड्डा ने ट्वीट किया, देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह एकजुट होेकर कोरोना से लड़ाई में हिस्सेदारी निभाई है यह सराहनीय है।
मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आगामी 5 अप्रैल रात्रि 9:00 बजे हम अपने घर के दरवाजों अथवा बालकनी में निकलकर टॉर्च, दिया या मोबाइल की लाइट को जलाकर इस कोरोना संकट के अंधकार को पराजित करने वाले हमारे एकजुट विश्वास के प्रकाश को फैलाएं।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 3, 2020
नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, पीएम मोदी ने इसी दिशा में जनता से रविवार की रात नौ बजे अपने घरों की लाइट बंद कर दिये, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पीएम के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा, ऐसा करने से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोरोना संकट का अंधियारा दूर होगा। नड्डा के साथ साथ अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस तरह की अपील की।
आओ एकजुटता की अलख जगाएं : जावड़ेकर
‘पीएम मोदी की अपील एक सकारात्मक पहल है। देशवासी एकजुट होकर दिये और मोमबत्ती जलाएंगे तो कोरोना रूपी अंधकार खत्म होगा और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। यह वक्त एकजुटता की अलख जगाने का है तभी कोरोना से जंग जीती जाएगी।’ - प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री
PM @narendramodi ji has made an appeal to all of us to switch off lights on April 5th for 9 minutes at 9 PM & illuminate our surroundings by lighting candles, diyas, torches or flashlights standing on balcony or at door step while maintaining social distance. #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/pFvaYXs6Yc
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 3, 2020
किरण बेदी, उपराज्यपाल पुड्डुचेरी (व्हाट्सएप संदेश)
दिये जलाने की अपील दरअसल कोरोना का अंत करने का बीज मंत्र है जो पीएम मोदी ने हमें दिया है। हमें कोरोना रूपी राक्षस का एकजुट होकर अंत करना होगा।