फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2020 News: BJP Party President JP Nadda Rally in West Bengal

ममता के गढ़ में नड्डा की हुंकार, कहा- बंगाल में अब भाजपा की अंतिम छलांग बाकी

Wed, 09 Dec 2020 03:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 09 Dec 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2020 News: BJP Party President JP Nadda Rally in West Bengal
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वह राज्य में आए दिन कोई न कोई आंदोलन या कार्यक्रम कर तृणमूल सरकार को घेर रही है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पार्टी के चुनावी कार्यालय समेत 9 कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि आज मैं यहां कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आया हूं। मुझे खुशी है कि आज भाजपा के यहां 9 कार्यालय समर्पित हुए हैं। बंगाल में आगे चलकर भाजपा के 38 कार्यालय बनने हैं। नड्डा ने कहा कि आज राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता भी बढ़ रहे हैं और कार्यालय भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ममता बनर्जी और टीएमएसी पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, टीएमसी भी इससे अलग नहीं है, वो भी परिवार की पार्टी बन गई है। लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। असहिष्णुता का दूसरा नाम है। रवीन्द्रनाथ जी ने जिस तरह से देश को दृष्टि दी वो सभी जानते हैं, लेकिन आज बंगाल में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। कल राजस्थान में बीडीसी जिला परिषद के चुनाव हुए। किसानों ने एक तरफा फैसला भाजपा के पक्ष में दिया है।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममता जी की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे। बंगाल में भाजपा ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। 9 साल पहले बंगाल में हमारा वोट प्रतिशत 4 था। 2014 में हमारी सीटें 2 हो गई और हमारा वोट प्रतिशत 18 पहुंचा। 2019 में हमारी सीटें 18 हुई और हमारा वोट प्रतिशत 40 पहुंचा। 2021 के चुनाव में भाजपा 200 सीट से विजयी होगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममता जी की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे।

लॉकडाउन की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में बहुत मेहनत करके गरीबों की सेवा की है। गरीबों को 1 करोड़ 6 लाख फूड पैकेट भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे, 30 हजार राशन किट, 31 लाख फेसकवर, 1 करोड़ लोगों को पीएम केयर फंड से जोड़ा है।
 

बता दें कि नड्डा ममता के गढ़ भवानीपुर में भी कार्यक्रम करने वाले हैं। इसके अलावा वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
 
भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 117 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया है। इन टीमों को 31 इकाइयों में बांटा गया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को राज्य में काम करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। दस दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 24 पूर्वी परगना से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed