{"_id":"5e150dab8ebc3e87f440d44d","slug":"bjp-president-dilip-ghosh-stopped-the-path-of-ambulance-during-public-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रोका एंबुलेंस का रास्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रोका एंबुलेंस का रास्ता
Wed, 08 Jan 2020 04:31 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : ANI
बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने नदिया जिले में पार्टी की एक रैली के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता देने से मना करते हुए उसे दूसरे रास्ते से जाने पर मजबूर कर दिया। इसके लिए भारी आलोचना का शिकार होने के बावजूद घोष ने माफी नहीं मांगी और कहा कि वे आगे भी ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने उनकी जनसभा को बाधित करने के मकसद से ही एंबुलेंस भेजा था। उनका दावा था कि एंबुलेंस खाली थी। घोष ने बाद में पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल में एंबुलेंस के जरिए नशीली दवाओं और सोने की तस्करी की जाती है। इसके जरिए बमों और अपराधियों को एक से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है।
विज्ञापन