फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah to meet Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray in Mumbai

मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगे अमित शाह, तय हो सकती है सीटें

Mon, 18 Feb 2019 11:09 AM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Mon, 18 Feb 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah to meet Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray in Mumbai
अमित शाह, उद्धव ठाकरे (File Photo)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। मुंबई में दोनों के बीच आगामी आम चुनाव को लेकर लोकसभा सीट बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। चर्चा है कि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की बातचीत तय है। 

विज्ञापन



इस संबंध में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। इसमें दोनों पार्टियों के गठबंधन की घोषणा होगी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमित शाह और उद्धव ठाकरे की मुलाकात को सियासी गलियारे में महत्वपूर्ण नजरिए से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


चाहे शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेखों के जरिए हो या फिर राजनीतिक बयानबाजी, पिछले कुछ महीनों से शिवसेना केंद्र की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों पर आक्रामक दिखी है। इन सबके बावजूद दोनों के बीच आम चुनाव साथ लड़ने की सहमति है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा और 23 सीटों पर जीतकर आई, जबकि शिवसेना ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटों पर जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed