मोदी के रोड शो से गदगद शाह बोले- भाजपा का स्वर्णकाल आना अभी बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने अध्यक्षीय भाषण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ की धरती पर गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्वर्णिम युग सभी राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने और पंचायत से ले कर संसद तक सफलता का परचम लहराने से ही आएगा।
मिशन ओडिशा के तहत भुवनेश्वर में भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अभी सिर्फ 13 राज्यों में भाजपा सरकार है लेकिन जब तक हर प्रदेश में हमारी सरकार नहीं होगी, तब तक पार्टी का स्वर्णिम काल नहीं कहलाएगा। कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘2014 में जब हम जीते तो कहा जाने लगा कि भाजपा चरमोत्कर्ष पर पहुंच गई है।
इस साल विधानसभा चुनावों के बाद भी यही कहा गया लेकिन भाजपा का चरमोत्कर्ष आना अभी बाकी है। पार्टी देश के 60 फीसदी भौगोलिक क्षेत्र और 70 फीसदी आबादी पर शासन कर रही है। राजनीतिक विश्लेषक दो तिहाई बहुमत को बड़ी जीत बताते आ रहे हैं लेकिन भाजपा की जीत से विश्लेषण के पैमाने बदल गए हैं।’ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यकारिणी की बैठक में शाह के भाषण का ब्योरा देते हुए यह जानकारी दी।
कहा, केरल, ओडिशा, बंगाल जीतने के बाद ही आएगा भाजपा का स्वर्णकाल
शाह ने बैठक में कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा का यह स्वर्णिम समय है लेकिन मैं कहता हूं कि जब तक केरल, बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भाजपा सरकार नहीं बन जाएगी, तब तक हमारे लिए यह स्वर्णिम समय नहीं होगा। हमारी लगातार विजय से हमारे अंदर आलस्य का निर्माण न होने पाए बल्कि विस्तार की प्यास हमें परिश्रम की पराकाष्ठा की प्रेरणा दे। उन्होंने कहा कि अभी तक यही माना जाता था कि भाजपा कांग्रेस को तो हरा सकती है लेकिन क्षेत्रीय दलों को नहीं हरा सकती। यूपी चुनाव परिणाम ने इस धारणा को भी तोड़ दिया।
चुनाव नतीजों के बाद ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि हम अपेक्षा करते थे कि हारे हुए दल ईमानदारी से अपनी हार स्वीकार करेंगे लेकिन अब वे ईवीएम में हार का बहाना खोज रहे हैं। हम चाहते हैं कि देश के हर प्रदेश के अलावा संसद से पंचायत तक भाजपा का शासन हो।
शाह ने संगठन के विस्तार के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों से 15 दिन का समय मांगा है। शाह ने कहा कि सभी को बूथ स्तर तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्होंने सितंबर तक 95 दिन बूथ स्तर पर दौरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वर्णिम काल देश के स्वर्णिम काल से जुड़ा हुआ है।
रोड शो में मोदी का भव्य स्वागत
इससे पहले कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 किलोमीटर लंबे रोड शो में उमड़ी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम कई बार सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भीषण गर्मी के बावजूद सड़क के दोनों ओर जुटी भीड़ के बीच जा पहुंचे। शनिवार से शुरू हुई पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने आए पीएम मोदी पूरे रोड शो के दौरान रेंज रोवर कार के फुटरेस्ट पर ही खड़े रहे।
भव्य स्वागत से उत्साहित पार्टी को अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त सफलता हासिल करने का भरोसा है। एयरपोर्ट से निकले के बाद प्रधानमंत्री पहले तो कार के फुट बोर्ड पर खड़े हो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। इसके बाद अचानक कार से उतर कर पैदल चलते जुए लोगों की भीड़ के बीच पहुंच गए।
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रोड शो के लिए करीब 3000 सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए थे। सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों और बेरिगेट्स लगाए गए थे।
गेमचेंजर साबित होगी पीएम की लोकप्रियता: प्रधान
राज्य में पार्टी का प्रमुख चेहरा और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा मोदी सरकार की गरीबों से जुड़ी योजनाओं की प्रयोगशाला है। इसकी एक बानगी पंचायत चुनाव में दिखाई दी थी। अब बारी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की है।
प्रभाव वाली 120 सीटों पर पार्टी की नजर
भाजपा की निगाहें पूर्वी और तटीय राज्यों की उन 120 सीटों पर है जहां पार्टी लोकसभा चुनाव में हार तो गई थीए मगर इनमें विस्तार की व्यापक संभावना है। ओडिशा केरलए तमिलनाडुए प?श्चिम बंगाल में पार्टी खुद के लिए वर्ष 2019 में व्यापक संभावना देख रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अग प्रभाव वाले राज्यों में पार्टी को थोड़ा बहुत नुकसान हो भी गया तो इसकी भरपाई इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर की जा सकती है।