फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president Amit Shah is preparing for 2019 against opponents

2019 में विरोधियों को लोहे के चने चबवाने की तैयारी में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Mon, 14 Jan 2019 11:35 PM IST
अनिल पांडेय शशिधर पाठक , नई दिल्ली
शशिधर पाठक , नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP president Amit Shah is preparing for 2019 against opponents
अमित शाह

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन खत्म और मिशन 2019 युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस मिशन में विरोधियों को लोहे के चने चबवाने की रणनीति बनाई है। पार्टी के नेताओं, राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और बूथ प्रबंधक विभाग के प्रमुख से लेकर अन्य जिम्मेदारी निभा रहे लोगों से शाह लगातार फीडबैक ले रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव को पानीपत की लड़ाई मानने वाले शाह की कोशिश है कि मतदान से पहले तक हर मतदाता के पास कई बार भाजपा का चुनाव चिन्ह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तस्वीर वाली पर्ची कई बार पहुंच जाए। इतना ही नहीं मतदान वाले दिन हर माता के पास मतदाता पर्ची के साथ प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह की तस्वीर जरूर पहुंचनी चाहिए।

विज्ञापन


यह भाजपा अध्यक्ष की अभी से तैयारी चल रही है, जबकि अभी मतदान होने में 2014 की तुलना में करीब तीन महीने का समय है। पार्टी अध्यक्ष की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवनेशन समाप्त होने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में उ.प्र. भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे समेत राज्य के प्रमुख नेताओं के बैठक शुरू कर दी थी। इसे गोपनीय रखा और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। इसी तरह से भाजपा अध्यक्ष राज्यवार योजना बना रहे हैं। सबको चुनाव में जीत का मंत्र दे रहे हैं। उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य पर उनका खास ध्यान है। उड़ीसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी एक माह के भीतर तीन बार  जा चुके हैं। 
विज्ञापन


कैसे होगा विरोधियों से मुकाबला

भाजपा ने इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की है। पार्टी 2019 के चुनाव को छवि युद्ध और विचारधारा की लड़ाई मानकर चल रही है। भाजपा लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में कौन जैसे सवाल को प्रमुखता दे रही है। पार्टी अध्यक्ष का मानना है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह संदेश हर मतदाता तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि भाजपा के पास निर्णायक नेतृत्व है। इसके लिए आवश्यक है कि केन्द्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को लोगों को गिनाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी की सरकारप्रमुख कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ देश की 22 करोड़ जनता को मिला है और इनसे विशेष संपर्क अभियान की जरूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी, संगठन और कार्यकर्ता पूरी क्षमता का उपयोग करें। मतदाताओं से बार-बार संपर्क करें और विपक्ष के राफेल लड़ाकू विमान जैसे दुष्प्रचार आदि का आक्रमकता से मुकाबला करें। लेकिन किसी भी संवेदनशील मामले में बेहद संभलकर और संतुलित बोलें। भाजपा अध्यक्ष का मानना है कि 2014 में पार्टी की केवल छह राज्यों में सरकार थी। 2019 में भाजपा 19 राज्यों में सत्ता में है। केन्द्र में सरकार है। इसलिए पूरी क्षमता का उपयोग करके पार्टी आसानी से लक्ष्य पा सकती है। 
 

कमल दीप और कमल दीपावली 

भाजपा के पास अभियान, रैली, जन जागरुकता के कार्यक्रम की कमी नहीं है। युवा, महिला, मजदूर, किसान सबका फोरम है। इसलिए पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मेरा परिवार, भाजपा परिवार के कार्यक्रम में तेजी से रुचि लें। लाभार्थियों से लाभार्थी योजना के तहत संपर्क बढ़ाएं। कमल ज्योति और कमल दीपावली जैसे अभियान चलाए जाएं। हर घर में इसके नाम पर दीप जले। युवा बाइक रैली निकालें। इस तरह के तमाम अभियानों को धार देने की जरूरत है। 31 जनवरी से एक फरवरी तक पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की है। 2-10 फरवरी तक बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला सम्मेलन का आयोजन किया है। 

12 फरवरी से 2 मार्च तक अल्पसंख्यक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने जा रही है। 12 फरवरी से दो मार्च तक बूथ स्तर पर लाभार्थी संपर्क समागम, 16-17 फरवरी को पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय सम्मेलन, 1-20 जनवरी तक जिला स्तर पिछड़ा प्रबुद्ध वर्ग बैठक चल रही है। 1-10 फरवरी तक पार्टी के नेता कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के लोगों के साथ सामूहिक भोज में शामिल होंगे। 19-20 जनवरी को नागपुर में अुनसूचित जाति का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 2-3 फरवरी को उड़ीसा में अनुसूचित जन जाति का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 

राष्ट्रीय किसान अधिवेशन

किसान भाजपा और मोदी सरकार की बड़ी चिंता है। उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसको लेकर बड़ी पहल करने जा रहे हैं। भाजपा ने 23-24 फरवरी को गोरखपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है। किसानों को ध्यान में रखकर कमल शक्ति अभियान में पंचायती राज प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, महिलाओं के मुद्दे पर गठित गैर सामाजिक संगठन को सरकार तथा पार्टी की उपलब्धियां गिनाने के लिए जोड़ा जा रहा है। दो मार्च को युवा कमल संदेश मोटर साइकिल रैली निकालेंगे। तीन मार्च को हर बूथ पर दस यूथ अभियान को चलाया जाएगा।  

ताकि पहुंचे हर जन तक

हर मतदाता तक पहुंचने के लिए नारे लिखने, भाषण लिखने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पांच साल तक चली सरकार जैसी प्रतियोगिता, विजय लक्ष्य, युवा सम्मेलन का आयोजन, देश के हर जिले में दो दिन कमल युवा महोत्सव का आयोजन और पहला वोट मोदी को जैसे संकल्प अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी ने मतदाता के लिए कार्यकर्ताओं, नेताओं की रणनीति तैयार की है। इस रणनीति में मतदान वाले दिन सुबह 10 बजे तक भाजपा को वोट करने वाले करीबी लोगों को मतदान कर लेने, लोगों से करवा लेने की सलाह दी जा रही है। ताकि वह मतदान वाले दिन शेष पूरे समय तक निश्चिंत होकर पार्टी हित का काम कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed