{"_id":"5dd52c2b8ebc3e55037de564","slug":"bjp-president-amit-shah-accepted-daman-and-diu-bjp-president-gopal-tandel-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमन-दीव भाजपा प्रमुख गोपाल टंडेल ने दिया इस्तीफा, अश्लील वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दमन-दीव भाजपा प्रमुख गोपाल टंडेल ने दिया इस्तीफा, अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
Wed, 20 Nov 2019 05:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमन और दीव भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पूर्व सांसद टंडेल का एक अश्लील वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
गोपाल टंडेल का 36 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। कई लोग इसे पुराना वीडियो बता रहे थे तो कुछ ने इसे हनीट्रैप का मामला बताया।
विज्ञापन
Daman and Diu BJP President, Gopal Tandel has resigned from his post. The resignation has been accepted by BJP President Amit Shah. A purported sex tape of Tandel had gone viral.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 20, 2019
65 साल के पूर्व सांसद गोपाल टंडेल ने महिला के साथ वायरल हुए अपने वीडियो को फर्जी बताया था। टंडेल का दावा है कि वीडियो फर्जी है और कुछ भाजपा नेताओं ने ही इसे जारी किया है ताकि वो दोबारा दीव-दमन भाजपा अध्यक्ष न बन सकें।
गोपाल टंडेल ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है। गोपाल टंडेल दमन और दीव का एक नामी चेहरा हैं।