फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP preparing for Karnataka Fathah from booth management

बूथ प्रबंधन से कर्नाटक फतह की तैयारी में BJP, हर विधानसभा को 4 भागों में बांट कर बनाए प्रभारी

Fri, 27 Apr 2018 04:16 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
BJP preparing for Karnataka Fathah from booth management
bjp
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बूथ प्रबंधन के जरिये मैदान मारने की रणनीति बनाई है। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा सीटों को चार हिस्सों में बांट कर इसके अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी रोजाना बूथ कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश अपने मतदाताओं को हर हाल में मतदान केंद्रों तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन


चुनावी रणनीति से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य की सभी सीटों का आकलन कर अलग-अलग सीटों को 2 से 4 हिस्सों में बांटा गया है। प्रभारी प्रतिदिन पन्ना प्रमुख के संपर्क में है। पिछले सप्ताह करीब 600 नेताओं को सीट के अलग-अलग हिस्सों की जिम्मेदारी दी गई है। चूंकि कई सीटों पर बहुत कम अंतर से हार-जीत होगी इसलिए ऐसी सीटों पर जिस दल के कार्यकर्ता ज्यादा सक्रिय रहेंगे वह फायदे की स्थिति में रहेंगे।
विज्ञापन


मोदी की रैलियों से फिजा बदलने की उम्मीद

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि 1 मई से पीएम की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद स्थिति में ज्यादा बदलाव होगा। पीएम अपनी रैलियों में केंद्र के काम गिनाएंगे, वहीं राज्य में पांच साल में कथित तौर पर 3500 किसानों की आत्महत्या का भी मामला उठाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद की थ्योरी को अदालत द्वारा ठुकराने की चर्चा से भी सियासत गरमाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंगायत बहुल इलाकों में संघ प्रचारकों का कैंप

संघ के करीब 30 वरिष्ठ प्रचारक एक पखवाड़े से लिंगायत बहुल इलाकों में कैंप कर रहे हैं। इनकी कोशिश लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा संबंधी कांग्रेस के सियासी दांव को विफल करना है। संघ के प्रचारक इसे हिंदुओं को बांटने की राजनीति के तौर पर प्रचारित करने के अलावा यह भी सवाल कर रहे हैं कि यदि कांग्रेस को इस समुदाय की इतनी चिंता है तो उसने इसी समुदाय का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा क्यों नहीं की? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed