{"_id":"628bc51a273c6a3bf225801c","slug":"bjp-plans-to-collect-over-200-crore-rupees-form-workers-and-supporters-for-gujarat-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: भाजपा ने बनाई 200 करोड़ जुटाने की योजना, कांग्रेस ने कहा- हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: भाजपा ने बनाई 200 करोड़ जुटाने की योजना, कांग्रेस ने कहा- हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं
Mon, 23 May 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 May 2022 11:02 PM IST
सार
भाजपा जहां गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 200 करोड़ की राशि जुटाने की योजना बनाई है तो कांग्रेस ने कहा है कि हम इस जंग के लिए तैयार हैं और भाजपा को हार का सामना करना होगा।
विज्ञापन
BJP
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल के अंत में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की योजना बनाई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को एक पार्टी पदाधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पार्टी की प्रदेश महासचिव महासचिव रजनी पटेल ने कहा कि पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए पार्टी के लिए चंदा केवल चेक के जरिए स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है। यह बैठक गांधीनगर में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
पटेल ने कहा, 'बैठक के दौरान सीआर पाटिल ने प्रस्ताव दिया कि आगामी चुनावों को देखते हुए फंड जुटाने के काम में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागिता करें। हमारे कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और उन्हें पार्टी के लिए चंदा देने के लिए सहमत करेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं समेत समर्थकों का सहयोग भी लिया जाएगा।'
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि केवल चेक स्वीकार करेंगे। हम चाहते हैं कि जिला स्तर के पार्टी कार्यकर्ता भी इस काम में योगदान करें। रजनी पटेल ने आगे कहा कि हालांकि, पार्टी ने कितनी राशि एकत्र करनी है इस बात का कोई लक्ष्य तय नहीं किया है, लेकिन फिर भी हमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र होने की उम्मीद है।
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष बोले, हम चुनाव के लिए तैयार
उधर, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने सोमवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव कल सुबह आयोजित करा दिए जाएं तो भी हम चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 27 साल गुजरात में शासन किया है और अब वह बैकफुट है पर क्योंकि समाज के विभिन्न क्षेत्र कई मुद्दों पर इसका विरोध कर रहे हैं।
चुनाव की तैयारियों को लेकर मेहसाणा में आयोजित होने वाली बैठक से पहले ठाकोर ने कहा, भाजपा ने चुनाव जल्दी कराने की योजना बनाई है, वह सोच रही है कि कांग्रेस को इससे तैयारी करने का समय नहीं मिलेगा। मैं दो महीने पहले कह चुका हूं कि अगर चुनाव कल सुबह भी आयोजित कराए जाएं तो भी कांग्रेस पार्टी तैयार है।