फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP party has issued a whip for its Lok Sabha members for three days

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पहुंचे मोदी-शाह, जारी किया व्हिप

Tue, 13 Mar 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
BJP party has issued a whip for its Lok Sabha members for three days
बीजेपी
संसद के दोनों सदनों में लगातर हो रहे बवाल के बीच आज सुबह बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक हुई। भाजपा सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में वित्त विधेयक पारित करने सहित सरकार ने अपने वित्तीय महत्वपूर्ण कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पार्टी ने अपने सदस्यों के लिए 13, 14 और 15 मार्च को निचले सदन में उपस्थित होने के लिए व्हिप जारी किया है।
विज्ञापन


बता दें कि संसद में गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सप्ताह की तरह सोमवार को भी समूचे विपक्ष के हंगामे के चलते संसद का कामकाज ठप रहा। लोकसभा में पोस्टरों के साथ नारेबाजी कर रहे सांसदों के प्रदर्शन के बीच चिटफंड संशोधन बिल 2018 और भगोड़ा आर्थिक अपराधी बिल 2018 पेश किए गए। 
विज्ञापन

सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हंगामे पर नहीं झुकने के संकेत दिए हैं

BJP party has issued a whip for its Lok Sabha members for three days
टीडीपी
वहीं सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हंगामे पर नहीं झुकने के संकेत दिए हैं। भाजपा की ओर से व्हिप जारी करते हुए संसद में सभी सांसदों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं विपक्ष की आक्रमकता का जवाब भी आक्रामक ढंग से देने की भी रणनीति तैयार की जा रही है। हंगामे के चलते दोनों ही सदनों में कुछ मिनट का ही काम हो सका। 

पांच दिनों के व्यवधान के बाद छठे दिन स्थिति जस की तस रही। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पीएनबी घोटाले पर मतविभाजन के साथ चर्चा पर हंगामा किया, जबकि अन्नाद्रमुक ने कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं तेलगू देशम पार्टी और वाईएसआर ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन जारी रखा। टीएसआर ने तेलंगाना में आरक्षण कोटा बढ़ाने को लेकर हंगामा किया।
 
हंगामे के बीच संसद की मर्यादा भी तार-तार होती दिखी। अममून स्पीकर के सदन में प्रवेश करने पर सांसदों की ओर से उनका अभिवादन किया जाता है, लेकिन सोमवार को 12 बजे जब स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन में प्रवेश किया तो पहले से ही विपक्षी सांसद वेल में पोस्टर लेकर हंगामा शुरू कर चुके थे। राज्यसभा में भी इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed