फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP partition politics will not work in West Bengal says Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, बंगाल में नहीं चलेगी बंटवारे की राजनीति

Tue, 01 Oct 2019 09:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Tue, 01 Oct 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
BJP partition politics will not work in West Bengal says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बंगाल में बंटवारे की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने राज्य के लोगों से इससे बचकर रहने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि बंगाल आतिथ्य के लिए जाना जाता है और यहां के लोग एक साथ रहते हुए अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं।

विज्ञापन


सामुदायिक पूजा का उद्घाटन करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे राज्य में सबका स्वागत है, लेकिन यहां आकर बांटने की राजनीति न करें। यह यहां काम नहीं आने वाली। ममता ने कहा कि बंगाल वर्षों से राजनीतिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन


यहां बंटवारे की राजनीति कर इस माहौल को खराब न करें। ममता का यह बयान गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आया है जिसमें शाह ने कहा कि एनआरसी को लेकर राज्य के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, मैं सभी हिंदुओं, बौद्ध, सिख, जैन शरणार्थियों को भरोसा दिलाता हूं कि किसी को भी देश छोड़ना नहीं पड़ेगा। नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद इन्हें भारत की नागरिकता और सभी अधिकार हासिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed