फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP on Monday grabbed power in 47 municipalities out of 75 in the civic elections

गुजरात चुनाव 2018: विधानसभा चुनाव के बाद नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा बंपर जीत की ओर

Mon, 19 Feb 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Updated Mon, 19 Feb 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP on Monday grabbed power in 47 municipalities out of 75 in the civic elections
भाजपा - फोटो : amar ujala
गुजरात में 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भाजपा नगरपालिका चुनावों में भी बंपर जीत की ओर है। 75 सीटों पर हुए नगरपालिका चुनाव में यहां भाजपा ने अब तक 47 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि कांग्रेस को मात्र 16 सीटें ही हाथ लगी हैं। हालांकि, कांग्रेस ने पहले के मुकाबले अपनी सीटों में बढ़ोत्तरी की है। कांग्रेस ने 2013 में मात्र 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने 2013 में भी 75 में से 47 सीटों पर कब्जा किया था। बीजेपी ने यहां प्रधानमंत्री गृहनगर वाली सीट भी जीत ली है। 
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग वरेश सिन्हा ने कहा कि यहां नगर पालिका चुनाव में भजापा ने 75 में से 47 सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस ने 16 सीटें जीती हैं। जबकि एनसीपी और बीएसपी ने एक एक सीट जीती है। जबकि 4 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद 17 फरवरी को 74 नगरपालिकाओं के लिए शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई थी। अमरेली जिले के जाफराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया था। इसी वजह से 75 की जगह 74 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed