10 नहीं 16 सरकारी कंपनियों में अपने चहेतों को निदेशक बनाएगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की नवरत्न कंपनियों सहित टॉप सरकारी कंपनियों में स्वतंत्र निदेशकों के तौर पर अपने चहेतों को बैठाने की कवायद में लगी भाजपा ने इस लिस्ट को और लंबी करने की तैयारी कर ली है। अभी तक जानकारी थी कि केंद्र सरकार 10 पीएसयू में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त करने की तैयारी में है लेकिन अपने नेताओं पर यह दरियादिली और बढ़ने की संभावना है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सरकार अब छह अन्य सरकारी कंपनियों में भी अपनी पार्टी से जुड़े नेताओं को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त करेगी। कल ही अखबार ने खबर थी कि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रो केमिकल्स लिमिटेड सहित दस बड़ी कंपनियों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त करेगी। अखबार के अनुसार भाजपा अपने नेताओं पर यह दरियादिली छह और कंपनियों तक बढ़ाएगी।
अखबार ने बताया कि अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की ओर से दी गई जानकारी में इसकी पुष्टि हुई। इससे पहले 24 जनवरी को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बैंकों सहित दस बड़ी कंपनियों में भाजपा नेताओं की नियुक्ति को हरी झंडी दी थी। अब जिन छह बड़ी सरकारी कंपनियों में भाजपा नेताओं को बैठाने की तैयारी है उनकी जानकारी इस प्रकार है।
इन कंपनियों में भाजपा ने अपने चहेतों को दी नियुक्ति
#साल 2014 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओडिशा के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजकिशोर दास को हिंदुस्तान फ़्लोरोकार्बन लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।
#वडोदरा की पूर्व मेयर ज्योति कौशल सेठ को घाटे में चल रही कंपनी फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वतंत्र निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
#इसके अलावा आंध्र प्रदेश से साल 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले गंगिडी मनोहर रेड्डी को भी FACT में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।
#गुजरात भाजपा के मीडिया प्रभारी हर्षद ए पटेल जो शिक्षाशास्त्र में पीएचडी हैं उन्हें मानव संसाधन मंत्रालय के तहत आने वाले EdCIL में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।
#भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव एल विक्टोरिया गोवरी को कामार्जर पोर्ट लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में जगह दी गई है।
#दिल्ली से साल 2012 में नगर निगम चुनाव लड़ने वाली विशाखा सैलानी को राष्ट्रीय अनूसुचित जाति वित्त और विकास निगम में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्ति दी गई है।