फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP newly elected 50 members left west bengal after terror of Trinamool Congress

टीएमसी के आतंक से पश्चिम बंगाल छोड़कर भागे बीजेपी के 50 निर्वाचित जनप्रतिनिधि

Mon, 21 May 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज Updated Mon, 21 May 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
BJP newly elected 50 members left west bengal after terror of Trinamool Congress

पश्चिम बंगाल में भले ही पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हों और उसका परिणाम भी आ चुका हो लेकिन तृणमूल कांग्रेस का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर आ रही है कि इस पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर चुके भाजपा के जनप्रतिनिधि आज भी भय के साये में जीने को मजबूर हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों और मुखियाओं को तरह तरह से तंग कर रहे हैं। उन कार्यकर्ताओं के डर से भाजपा के लोग अपना घर बार छोड़ कर भागने पर मजबूर हैं। 

विज्ञापन


खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बावनगोला प्रखंड के भाजपा के 50 नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने परिवार के साथ रातों-रात 50 किलोमीटर की यात्रा की और मालदा से ट्रेन पकड़ कर साहिबगंज पहुंचे। 
विज्ञापन

 
साहिबगंज पहुंच कर बंगाल से आये भाजपा के जनप्रतिनिधी सबसे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, नप उपाध्यक्ष रामानंद साह सहित अन्य नेताओं से मिले। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के नेताओं ने बंगाल से आये सभी लोगों को चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन में उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साहिबगंज नगर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बाबनगोला प्रखंड के नव निर्वाचित 50 भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी जान बचा कर पूरे परिवार के साथ साहिबगंज पहुंचे लोगों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता व कार्यकर्ताओं ने तांडव मचा रखा है।  यही नहीं जीत दर्ज किये दूसरे दलों के लोगों के साथ खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने किसी तरह अपने परिवार के साथ 50 किलोमीटर की यात्रा कर मालदा पहुंचे और ट्रेन पकड़ कर साहिबगंज पहुंचे।  यहां भाजपा के साथियों के रहने व भोजन का प्रबंध कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed