{"_id":"60e021128ee8115abc64ca20","slug":"bjp-national-spokesperson-sambit-patra-accused-rahul-gandhi-for-telling-lie-said-he-continue-change-his-statements-regarding-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील: संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- कीमत पर लगातार बदले बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल डील: संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- कीमत पर लगातार बदले बयान
Sat, 03 Jul 2021 03:04 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:04 PM IST
सार
संबित पात्रा ने राफेल डील को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है।
विज्ञापन
संबित पात्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
एक बार राफेल और राफेल सौदा फिर से विवादों में है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। संबित पात्रा ने कहा कि आज फिर राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल की कीमत को लेकर बार-बार अपने बयान बदले हैं।
विज्ञापन
Congress is synonymous with lies and myths. Today they lied about Rafale deal, again. If a country's (France) NGO (Sherpa) complains against a charge and its financial prosecution body orders a probe accordingly, it should not be seen as corruption: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/AuxcSR9EdO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 3, 2021
संबित पात्रा ने कहा कि फ्रांस में एक एनजीओ ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है। लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और सीएजी ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।