राफेल डील: संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- कीमत पर लगातार बदले बयान
संबित पात्रा ने राफेल डील को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार राफेल और राफेल सौदा फिर से विवादों में है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। संबित पात्रा ने कहा कि आज फिर राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है।
उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल की कीमत को लेकर बार-बार अपने बयान बदले हैं।
Congress is synonymous with lies and myths. Today they lied about Rafale deal, again. If a country's (France) NGO (Sherpa) complains against a charge and its financial prosecution body orders a probe accordingly, it should not be seen as corruption: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/AuxcSR9EdO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 3, 2021
संबित पात्रा ने कहा कि फ्रांस में एक एनजीओ ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है। लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और सीएजी ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।