फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national president JP Nadda interact with 13 countries envoys at party headquarters in Delhi

JP Nadda meeting: जेपी नड्डा ने 13 देशों के दूतों से की बातचीत, भाजपा के विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Sat, 11 Jun 2022 06:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 06:57 PM IST
सार

"भाजपा को जानो" कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विदेशी दूतों को भाजपा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के विस्तार, सदस्यता और संरचना में वृद्धि, और भाजपा के विभागों और फ्रंटल संगठनों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
BJP national president JP Nadda interact with 13 countries envoys  at party headquarters in Delhi
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 13 देशों के दूतों से की मुलाकात। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 13 देशों के दूतों से मुलाकात की। भाजपा को जानो पहल के तहत हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने  ब्रिटेन, स्पेन, फिनलैंड, क्रोएशिया, सर्बिया, ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और चेक गणराज्य, जमैका, थाईलैंड, मॉरीशस और नेपाल के दूतों से बातचीत की। 

विज्ञापन


"भाजपा को जानो" कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विदेशी दूतों को भाजपा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के विस्तार, सदस्यता और संरचना में वृद्धि, और भाजपा के विभागों और फ्रंटल संगठनों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्हें 1951 से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। बातचीत के दौरान विदेशी दूतों ने भारत के साथ अपने देशों के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन


 बता दें कि  'भाजपा को जानो' पहल के तहत विदेशी दूतों के साथ नड्डा ने चौथी बार बातचीत की। उन्होंने अब तक कुल 34 विदेशी दूतों से बातचीत की है। इस महीने की शुरुआत में हुई पिछली बैठक तीन घंटे तक चली थी। तब भाजपा प्रमुख ने लाओस, रूस, क्यूबा, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्की के दूतों से बातचीत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की विदेश मामलों की शाखा के प्रमुख विजय चौथवाले ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस महीने हमारे तीन या चार संवाद सत्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed