फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp national president jp nadda attack on mamamta benerjee and rahul gandhi on assam and west bengal

दांव-पेच: असम-बंगाल पर नड्डा ने किए दावे, बोले- राहुल को जानकारी कम और ममता का जाना तय

Sat, 03 Apr 2021 09:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 03 Apr 2021 09:59 AM IST
सार

  • जेपी नड्डा ने असम और बंगाल में जीत का किया दावा
  • राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
  • राहुल गांधी पर अवसरवादी राजनीति करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
bjp national president jp nadda attack on mamamta benerjee and rahul gandhi on assam and west bengal
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

देश में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में हुए दो चरणों के चुनाव के बाद यह साफ है कि वहां भाजपा अपनी सरकार बना रही है।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी की हार तय है, हमें यह सूचना मिली है कि वो दूसरी विधानसभा सीट की तलाश कर रही हैं। उन्हीं के लोगों ने यह जानकारी दी है। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि बंगाल के परिणाम आश्चर्यजनक होने वाले हैं। बंगाल के लोग ममता बनर्जी को हटाने के लिए उत्सुक हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में ममता की हार और हमारी जीत तय है। 
विज्ञापन


इसके अलावा जेपी नड्डा, राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर अवसरवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि असम में कुछ लोग अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेपी नड्डा ने कहा कि असम में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। जेपी नड्डा का कहना है कि असम के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में हमारी जीत साफ दिख रही है, उन्होंने कहा कि मैं अपनी रैली में बहुत भीड़ देखता हूं, पूरे असम ने तय कर लिया है इस बार भी राज्य में भाजपा-एनडीए की सरकार बनानी है। 


जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 50 साल तक बोडो आंदोलन चला, इसमें हजारों लोग मारे गए लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी की राजनैतिक इच्छा और गृह मंत्री की रणनीति थी, जिससे यह मुद्दा खत्म हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हमने हथियार रखने वाले लोगों को समाज का हिस्सा बनाने की जिम्मेदारी ली। जेपी नड्डा ने कहा कि 2,500-3,000 लोगों और 4,000 असॉल्ट राइफल्स ने अबतक आत्मसमर्पण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed