भाजपा में बड़ा बदलाव, महासचिव रामलाल वापस आरएसएस में बुलाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BJP National General Secretary (Organisation), Ramlal, removed from the post and appointed Akhil Bharatiya Sahsampark Pramukh of RSS. V Satish likely to replace him as BJP National General Secretary (Organisation) pic.twitter.com/ZoCjJeGtVC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2019
रामलाल भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम करते थे और संघ व पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। अब उन्हें वापस संघ में बुला लिया गया है।
2005 में बीजेपी के संगठन महासचिव संजय जोशी की विवादित सीडी आने के बाद उन्हें भाजपा से हटा दिया गया था। उसके बाद 2006 की शुरुआत से रामलाल बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे हैं। भाजपा में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।
वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।