फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Executive meeting of BJP held in Allahabad

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के जरिए बीजेपी ने गांधी-नेहरू के गढ़ में लगाई सेंध

Sun, 12 Jun 2016 09:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
National Executive meeting of BJP held in Allahabad
- फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली और इंदिरा गांधी की जन्म स्थली इलाहाबाद में भाजपा ने अपने पांव जमाने के लिए सबसे बड़ा पासा फेंक दिया है। नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ में पूरी सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन की मौजूदगी ने कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से को साधने की भाजपा की यह कोशिश आगामी विधानसभा चुनाव में नए समीकरण बनाने जा रही है। चंद्रशेखर आजाद, महादेवी वर्मा, मदनमोहन मालवीय जैसी महान विभूतियों के शहर में भाजपा का यह महाआयोजन उसे बड़े राजनैतिक लाभ की ओर ले जा सकता है।
विज्ञापन


वैसे भी गंगा प्रदूषण को मुद्दा बनाने वाली भाजपा को यूपी में अपनी मजबूत शुरुआत के लिए संगम नगरी से बेहतर और कोई जगह नहीं मिल सकती थी।

भाजपा की ओर से फेंके गए पासे से कांग्रेस खेमे में खलबली

National Executive meeting of BJP held in Allahabad
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में मजबूत शुरुआत और कांग्रेस को तगड़ा जवाब देने के लिए भाजपा ने इलाहाबाद को चुना। मार्च के महीने में इलाहाबाद आईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्पष्ट संकेत दे गई थीं कि यूपी में उनकी पार्टी अपने चुनावी अभियान की शरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के साथ करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियां शुरू करने के लिए भी कह दिया था।

ऐसे में भाजपा ने एक कदम आगे निकलकर यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत इलाहाबाद से करते हुए कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है और कांग्रेस की रात भी कठिन कर दी है। भाजपा की ओर से फेंका गया यह पासा अपना असर दिखाने लगा है। कांग्रेसी इस आयोजन को पचा नहीं पा रहे हैं और भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध करने वाले प्रतिद्वंद्वी दलों में वे सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed