{"_id":"575d860c4f1c1b293e11b8a6","slug":"bjp-national-executive-meeting-in-allahabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के जरिए बीजेपी ने गांधी-नेहरू के गढ़ में लगाई सेंध\t","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के जरिए बीजेपी ने गांधी-नेहरू के गढ़ में लगाई सेंध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली और इंदिरा गांधी की जन्म स्थली इलाहाबाद में भाजपा ने अपने पांव जमाने के लिए सबसे बड़ा पासा फेंक दिया है। नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ में पूरी सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन की मौजूदगी ने कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी है।
इलाहाबाद से पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से को साधने की भाजपा की यह कोशिश आगामी विधानसभा चुनाव में नए समीकरण बनाने जा रही है। चंद्रशेखर आजाद, महादेवी वर्मा, मदनमोहन मालवीय जैसी महान विभूतियों के शहर में भाजपा का यह महाआयोजन उसे बड़े राजनैतिक लाभ की ओर ले जा सकता है।
वैसे भी गंगा प्रदूषण को मुद्दा बनाने वाली भाजपा को यूपी में अपनी मजबूत शुरुआत के लिए संगम नगरी से बेहतर और कोई जगह नहीं मिल सकती थी।

Trending Videos
भाजपा की ओर से फेंके गए पासे से कांग्रेस खेमे में खलबली
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में मजबूत शुरुआत और कांग्रेस को तगड़ा जवाब देने के लिए भाजपा ने इलाहाबाद को चुना। मार्च के महीने में इलाहाबाद आईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्पष्ट संकेत दे गई थीं कि यूपी में उनकी पार्टी अपने चुनावी अभियान की शरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के साथ करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियां शुरू करने के लिए भी कह दिया था।
ऐसे में भाजपा ने एक कदम आगे निकलकर यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत इलाहाबाद से करते हुए कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है और कांग्रेस की रात भी कठिन कर दी है। भाजपा की ओर से फेंका गया यह पासा अपना असर दिखाने लगा है। कांग्रेसी इस आयोजन को पचा नहीं पा रहे हैं और भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध करने वाले प्रतिद्वंद्वी दलों में वे सबसे आगे हैं।