फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "BJP Mukt Dakshin Bharat": Congress President Mallikarjun Kharge hits out at BJP after K'taka win

Karnataka: खरगे की खरी-खरी, कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों को जनता ने BJP मुक्त दक्षिण भारत दिखाया

Sat, 13 May 2023 09:28 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 13 May 2023 09:28 PM IST
सार

Karnataka: खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अहंकारी बयान अब काम नहीं करेंगे और एक शासक को लोगों की पीड़ा को समझनी चाहिए। खड़गे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जो लोग 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाना चाहते थे, उन्हें आज 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
"BJP Mukt Dakshin Bharat": Congress President Mallikarjun Kharge hits out at BJP after K'taka win
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जो लोग 'कांग्रेस मुक्त भारत' चाहते थे, उन्हें 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अहंकारी बयान अब काम नहीं करेंगे और एक शासक को लोगों की पीड़ा को समझनी चाहिए। खरगे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जो लोग 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाना चाहते थे, उन्हें आज 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खरगे ने कांग्रेस नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें पूरी विनम्रता के साथ काम करना चाहिए और जमीन से जुड़े रहना चाहिए।  उन्होंने 10 मई को हुए चुनाव में पार्टी की जीत को 'जनता की जीत' करार दिया न कि किसी व्यक्ति की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '35 साल बाद हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। यह हमें याद रखना चाहिए। हम जीते क्योंकि हम सभी एक साथ जीते, अन्यथा यह संभव नहीं होता। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत सामूहिक नेतृत्व का परिणाम है। खरगे बोले, "हमने एक साथ मिलकर काम किया, इसलिए हम जीत गए। अगर हम बिखरे होते तो हम उसी स्थिति में रहते जिसमें पिछली बार (2018) में थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed