25 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप होने से सरकार नाराज, BJP सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 25 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप्प होने के सवाल पर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी वार वार-पलटवार तेज हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में हंगामे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया। इस पर पलटवार करते हुए सोनिया ने कहा कि एक मंत्री का सदन में झूठ बोलना शर्म की बात है।
वहीं शुक्रवार को भाजपा के सांसद संसद परिसर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि पूरा बजट सत्र खराब चला गया है और देश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि लोगों के लिए कई फैसले बजट सत्र के दौरान लिए जाने थे, लेकिन विपक्ष ने ऐसा होने नहीं दिया। इस मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन भी किया।
BJP MPs protest in Parliament premises against Congress. MoS PMO Jitendra Singh says 'Entire session got washed out. People of this country have not taken it kindly. We have failed to live up to the expectations of the people because of a handful of people'. pic.twitter.com/cVjNnNkLct
— ANI (@ANI) April 6, 2018
केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में कहा कि पिछले तीन हफ्ते से संसद की कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इसके लिए राहुल-सोनिया गांधी जिम्मेदार हैं। सदन में कामकाज नहीं हो रहा, इसलिए एनडीए के सांसदों ने बेहद पीड़ा और क्षोभ के साथ 23 दिन का वेतन भत्ता नहीं लेने का फैसला किया। यह जनता की सेवा है। कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है, उसे भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सहन नहीं हो रहा। उन्होंने पूछा कि इस मामले में विपक्ष खासतौर पर सोनिया-राहुल का रुख क्या है? क्या ये लोग हंगामा करने के पैसे लेंगे?
इस मामले में सोनिया ने कहा कि एक वरिष्ठ मंत्री का सदन में झूठ बोलना बेहद शर्म की बात है। वहीं कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। चाहे वह अविश्वास प्रस्ताव का मामला हो या फिर पीएनबी घोटाले का। मगर सरकार चर्चा से बचना चाहती है। इसलिए उसकी ओर से गतिरोध दूर करने के प्रयास नहीं किए जा रहे।