फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Yogi Adityanath accuses Mother Teresa of religious conversion.

मदर टेरसा को लेकर योगी आदित्यनाथ ने की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

Tue, 21 Jun 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Yogi Adityanath accuses Mother Teresa of religious conversion.
- फोटो : Getty
बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा देश में ईसाईकरण को बढ़ावा देने की जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मदर टेरेसा उस साजिश में शामिल थी जिसमें हिंदुओं को ईसाई बनाया जाता था। सबसे ज्यादा ईसाईकरण देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इसको लेकर अलगाववादी आंदोलन भी चलाए गए।

आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यहां इसाईयों की संख्या ज्यादा है ऐसे में इन जगहों पर हिंदुओं की स्थिति क्या है ये आप सोच भी नहीं सकते। आपको उनकी सही स्थिति जाननी है तो वहां जाकर देखना होगा।
विज्ञापन

राम मंदिर पर क्या बोले आदित्यनाथ?

BJP MP Yogi Adityanath accuses Mother Teresa of religious conversion.
बीजेपी सांसद के मुताबिक दलित खास तौर से धर्म परिवर्तन के शिकार बनाए जाते हैं। दलित हमारे भाई हैं लेकिन हममें से कुछ लोग उन्हें अपना भाई नहीं मानते।

हालांकि जब वो कहीं और जाकर ईसाई बन जाते हैं तो हम गर्व का अनुभव करते हैं, लेकिन हमें इसे रोकना चाहिए।

इसी दौरान आदित्यनाथ ने राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण को लेकर एकजुट हैं। हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आखिर कौन ऐसा है जो इसे रोकने की कोशिश करेगा। जब हमें मस्जिद गिराने से कोई रोक नहीं सका तो कौन ऐसा है जो मंदिर निर्माण से रोकेगा? अब जल्द मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed