फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Saumitra Khan declares state party president Dilip Ghosh as Bengal CM candidate

सौमित्र खान बोले- भाजपा ने बंगाल जीता तो दिलीप घोष बनेंगे सीएम, पार्टी ने लगाई फटकार

Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Saumitra Khan declares state party president Dilip Ghosh as Bengal CM candidate
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और युवा विंग के प्रमुख सौमित्र खान - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। बिष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने रविवार को सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत होती है तो राज्य के अगले मुख्यमंत्री दिलीप घोष बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम आते ही राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं ने लगाई फटकार
दरअसल, सांसद सौमित्र खान के इस दावे पर भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश, भगवा दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) अमिताव चक्रवर्ती सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी खिंचाई की और नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


सौमित्र खान को दी गई चेतावनी
सूत्रों की मानें तो इन तीनों नेताओं ने एक बैठक के दौरान दिलीप घोष के सामने सौमित्र खान को खरी-खोटी सुनाई है। साथ ही, उन्हें अपने बयानों पर नियंत्रण रखने को कहा गया है। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर सांसद को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। बैठक में विजयवर्गीय ने सौमित्र से कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला शीर्ष नेतृत्व की अगुवाई में संसदीय बोर्ड की बैठक में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम फेस पर लग रहीं अटकलें
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्य में इस बार भाजपा अहम पार्टी के रूप में सामने आ सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि, पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद पर कौन होगा, इसका कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इस बीच बंगाल युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान ने दावा किया कि राज्य में जीत के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा दिलीप घोष होंगे। इस बात पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed