{"_id":"5c104707bdec224191302b38","slug":"bjp-mp-sanjay-kakde-spoke-about-defeat-in-three-states-in-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में मिली हार पर भाजपा सांसद ने पार्टी को दिखाया आईना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन राज्यों में मिली हार पर भाजपा सांसद ने पार्टी को दिखाया आईना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
संजय काकड़े (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मिली हार पर पुणे से भाजपा सांसद संजय काकड़े ने पार्टी को आईना दिखाया है। चुनावी रुझान आते ही उन्होंने कहा कि पार्टी को राम मंदिर का मुद्दा व शहरों का नाम बदलना याद रहा लेकिन, विकास के मुद्दे से भटक गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित कह दिया। मैं कहता हूं योगी साहब, आप मुख्यमंत्री हैं, आपको विकास पर बोलना चाहिए जातिवाद पर नहीं। काकडे ने कहा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की पराजय के लक्षण पहले से ही दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने खुद राजस्थान में करीब 40 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रचार किया। उसी समय अंदाजा लग गया था कि राजस्थान में भाजपा नहीं आएगी। काकड़े ने कहा कि कांग्रेस में अशोक गहलोत व सचिन पायलट सहित अनेक नेताओं ने गांव-गांव व गली-गली में जाकर प्रचार किया जबकि भाजपा चुनाव-प्रचार में कम पड़ गई।
विज्ञापन