फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Mp said those who commit heinous crimes like rape must be shot in public

भाजपा सांसद ने कहा- रेप करने वाले को सरेआम गोली मार देनी चाहिए

Thu, 29 Mar 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
BJP Mp said those who commit heinous crimes like rape must be shot in public
राम प्रसाद शर्मा

देश में बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर असम के तेजपुर से भाजपा सासंद आरपी शर्मा ने कहा है कि आरोपियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल इसी तरीके से ऐसी घटनाएं रुक सकती हैं। जो लोग महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं उनसे इसी तरह से निपटा जाना चाहिए। इससे पहले शर्मा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने तंबाकू के सेवन से कैंसर होने का वैज्ञानिक सबूत मांगा था।

विज्ञापन


भाजपा सांसद का बयान उस समय आया है जब दो दिन पहले राज्य के नंगाव में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बलात्कार करके उसपर आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में 21 साल के  कुख्यात अपराधी जाकिर हुसैन को 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इतापारा में छुपा हुआ था। पुलिस को उसके छुपने की जगह का पता तब चला जब उसने अपने एक दोस्त को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त को पकड़ लिया और फिर आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची का रेप तब किया जब उसके घर के सदस्य काम पर गए थे। उसने दो नाबालिगों के सामने बच्ची का रेप किया और वहां से जाने लगा तो बच्ची ने घटना के बारे में अपने भाई को बताने की बात कही। जिसके बाद उसने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी दी और वहां से भाग गया। लड़की को 90 प्रतिशत जलने के बाद नगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed