फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Roopa Ganguly on "atrocities against women in West Bengal" says she constantly cry over 'Draupadi Chirharan' sequence

पश्चिम बंगाल: नाबालिग के साथ दुष्कर्म पर छलका भाजपा सांसद का दर्द, बोलीं- यह द्रौपदी चीरहरण जैसा 

Wed, 13 Apr 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Apr 2022 01:53 PM IST
सार

रूपा गांगुली ने ही महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि, वह चीरहरण वाला सीन करने के बाद कई रातें रोती रही थीं।

विज्ञापन
BJP MP Roopa Ganguly on "atrocities against women in West Bengal" says she constantly cry over 'Draupadi Chirharan' sequence
भाजपा सांसद रूपा गांगुली - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचारों को भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने द्रौपदी चीरहरण के समान बताया है। हंसखाली में नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में उन्होंने कहा कि, ये सभी घटनाएं द्रौपदी के चीरहरण के समान हैं कि कैसे एक तरफ उसे निर्वस्त्र किया जा रहा था और लोग हंस रहे थे, ठीक वैसी ही स्थिति आज भी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, रूपा गांगुली ने ही महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि, वह चीरहरण वाला सीन करने के बाद कई रातें रोती रही थीं। एएनआई को दिए बयान में कहा कि, मैं वो आठ दिन उसी में जी रही थी कि, मुझे एक सभा में निर्वस्त्र किया जा रहा है और लोग हंस रहे हैं। मैं उसमें जीती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में औरतें कैसे जी रही हैं
रूपा गांगुली ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में हर एक औरत, जिसके साथ यह घटना घट रही है। वह कैसे जी रही है। आधी तो मार दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि, आप कुछ देर के लिए आंखे बंद करो और सोचो आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है। आप देखोगे कि आप कितने दिन तक सो नहीं पाओगे। 


लोगों को लगता है मेरी एक्टिंग अच्छी थी
भाजपा सांसद ने कहा कि, कई लोगों ने कहा कि द्रौपदी के किरदार में मेरी एक्टिंग अच्छी थी, लेकिन वो एक्टिंग नहीं थी। मैं शूटिंग के बाद रात दस बजे होटल आ जाती थी और फूट-फूट कर रोती थी। मैं आठ दिन उसी में जीती रही।

भाजपा के सुवेंदु अधिकारी घायल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी बीरभूम जिले में बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के कानून उल्लंघन कार्यक्रम में लोहे के बैरीकेड के पैर पर गिर जाने से घायल हो गए। अधिकारी महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार में कथित वृद्धि के विरूद्ध सूरी में बीडीओ कार्यालय के बाहर कानून उल्लंघन कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शनकारियों को घुसने से रोकने के लिए उसके बाहर लोहे के बैरीकेड लगा दिए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झड़प के दौरान एक बैरीकेड अधिकारी के पैर पर गिर गया और वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed