फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mp rajiv pratap rudy shares video of a flight parliament committee members travels

Viral video: मनोज तिवारी की बेटी के लिए सांसद और कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने बजवाई ताली

Sat, 17 Jul 2021 12:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 12:19 AM IST
सार

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विमान में एक वीडियो में बताया कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी की छह महीने की बेटी सबसे छोटी यात्री हैं। उन्होंने सांसद मनोज तिवारी की बेटी के लिए ताली भी बजवाई।  

विज्ञापन
bjp mp rajiv pratap rudy shares video of a flight parliament committee members travels
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार की शाम में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह मनोज तिवारी की बेटी का जिक्र कर रहे हैं और लोग उनकी बात पर ताली बजा रहे हैं। आपको बता दें कि रूडी कमर्शियल पायलट लाइसेंस होल्डर भी हैं। वह अक्सर विमान उड़ाते हुए दिख जाते हैं।

विज्ञापन


सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने यह वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'बालमन के साथ निश्छल और वात्सल्य भाव का अलौकिक अनुभव, संसदीय समिति की यात्रा के दौरान सांसद श्री मनोज तिवारी की छह माह की बेटी सांविका के साथ हवाई यात्रा का संस्मरण'
विज्ञापन

 

राजीव प्रताप रूडी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि भारत के इतिहास में यह यात्रा बेहद विशेष और अनोखी होने वाली है। यह भारत के इतिहास का बहुत ही खूबसूरत दिन है। विमान में समिति के अध्यक्ष वेंकटेश, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत कई सांसद और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। रूडी ने सभी सांसद यात्रियों के साथ-साथ विमान के चालक दल का भी परिचय दिया।
 

 राजीव प्रताप रूडी ने इस दौरान विमान में यात्रा कर रहे सबसे छोटे पैसेंजर से भी सभी का परिचय कराया। यह कोई और नहीं बल्कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की छह माह की बेटी सांविका थीं। उन्होंने सांसद मनोज तिवारी की बेटी के लिए ताली बजवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed