फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP raised questions on the government's Kashmir policy

भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार की कश्मीर नीति पर उठाए सवाल

Fri, 05 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MP  raised questions on the government's Kashmir policy
आरके सिंह - फोटो : HJFJKK

भाजपा सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में अपनी ही सरकार की कश्मीर नीति पर सवाल उठा दिया।

विज्ञापन


शून्यकाल में उन्होंने सरकार की कश्मीर नीति और आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा से निपटने के लिए अपनाई जा रही रणनीति को ढुलमुल और गलत करार दिया। 


उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि राज्य में अलगाववादी और आतंकवादी अल्पमत में हैं, जबकि राज्य में बहुमत शांति, रोजगार और विकास चाहता है।

सिंह ने अलगाववादियों के खिलाफ सख्ती बरतने और इनके खिलाफ अभियोग चलाने की मांग की। खास बात यह रही कि सिंह को इस मामले में आधा दर्जन भाजपा सांसदों का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन


इससे ठीक पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सार्क देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन की जानकारी देते हुए पाकिस्तान को खरी खरी सुनाई थी।

सिंह ने कश्मीर में जारी हिंसा के संदर्भ में कहा कि वहां मंत्री पर बम से हमला हुआ है।

कई पुलिसकर्मियों पर भी हमले हुए। हिंसा से निपटने के लिए मजबूत रणनीति के बदले कई जगहों पर पुलिस आउट पोस्ट तक को खाली करा लिया गया है।

सिंह ने कहा कि अलगाववादियों को हवाला के जरिये मिल रहे धन पर रोक लगाने और बाड़ लगा कर घुसपैठ रोकने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed