फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP raised issue of accidents caused by Google Map in Rajya Sabha

Google Map: संसद में गूंजा गूगल मैप से होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा, स्वदेशी मॉडल बनाने की उठी मांग

Mon, 03 Feb 2025 06:00 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

Google Map: केरल, उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि, भारत में गूगल मैप के गलत होने के कारण दुर्घटनाओं का होना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।

विज्ञापन
BJP MP raised issue of accidents caused by Google Map in Rajya Sabha
गूगल मैप - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में सोमवार को गूगल मैप से मिले दिशा-निर्देशों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया गया। भाजपा सांसद ने इसे एक गंभीर समस्या बताते हुए सरकार से विचार करके ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद अजीत माधव राव गोपछड़े ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) या अन्य संस्थाओं की मदद से भारतीय स्टार्टअप या कंपनियों को गूगल मैप का स्वदेशी मॉडल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


केरल, उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि, भारत में गूगल मैप के गलत होने के कारण दुर्घटनाओं का होना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।  उन्होंने कहा कि ये घटनाएं इस बात का उदाहरण है कि कैसे तकनीकी उपकरणों पर अत्यधिक निर्भरता कभी-कभी खतरनाक परिणाम दे सकती है, गूगल मैप की जानकारी हमेशा सही नहीं होती है और कभी-कभी यह गलत दिशा में ले जा सकता है तथा कभी-कभी गूगल मैप की जानकारी भ्रामक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कंपनियों के पास अपने देश के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए मानचित्र और डेटा होंगे, जो स्थानीय जरूरतों और संदर्भों के अनुसार अनुकूलित होंगे। उन्होंने कहा, भारत सरकार को इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करके ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि गूगल मैप के जैसी स्वदेशी चीज अपनाया जा सके।


भाजपा सदस्य ने आईटी अधिनियम की धारा 43 ए का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी संस्थाओं को अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करने की आवश्यकता है।  इस कानून में पीड़ित व्यक्ति को मुआवजे के रूप में नुकसान का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी बनाने का भी प्रावधान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed