फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Pragya Thakur has given a privilege notice against Congress MP Rahul Gandhi

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

Fri, 29 Nov 2019 06:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 29 Nov 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Pragya Thakur has given a privilege notice against Congress MP Rahul Gandhi
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने उस बयान को लेकर माफी मांगी जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन





साथ में उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। प्रज्ञा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा था कि लोकसभा के एक सदस्य ने उन्हें सार्वजनिक रूप से आतंकवादी कहा है, जो अनुचित और गैरकानूनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस समय यूपीए सरकार का शासन था, उस समय उनके खिलाफ षड्यंत्र करके उन्हें जेल भेजा गया, प्रताड़ित किया गया और उन्हें आतंकवादी साबित करने की पुरजोर कोशिशें की गईं थीं। प्रज्ञा ने कहा कि बिना आरोप साबित हुए उन्हें आतंकी कहा गया जो गैर-कानूनी है। 

वहीं, अपने बयान पर राहुल गांधी ने कहा थि कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को आतंकवादी बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की भाजपा की मांग के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है।


उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और यह (प्रज्ञा) भी हिंसा का प्रयोग करती हैं। यह पूछे जाने पर क्या वह प्रज्ञा को आतंकवादी बताने वाली टिप्पणी पर कायम हैं तो गांधी ने कहा, हां। जो मैंने ट्वीट पर लिखा है, उस पर कायम हूं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रज्ञा ने वही कहा है जिसमें वह विश्वास करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed