फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP MLA Rivaba Jadega And MP's Verbal Clash Ture Reason Revealed Poonamben Clarifies News in Hindi

Gujarat: सामने आई भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा और सांसद की जुबानी जंग की असली वजह; पूनमबेन बोलीं- कुछ गलतफहमी...

Fri, 18 Aug 2023 07:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Aug 2023 07:56 AM IST
सार

'मारी माटी-मारो देश' कार्यक्रम के दौरान चप्पल को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विधायक, मेयर और सांसद के बीच तीखी नोकझोंक में तब्दील हो गया। अब माडम ने कहा कि निश्चित रूप से कुछ गलतफहमी थी।

विज्ञापन
Gujarat BJP MLA Rivaba Jadega And MP's Verbal Clash Ture Reason Revealed Poonamben Clarifies News in Hindi
भाजपा सांसद की सफाई। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद पूनमबेन माडम ने विधायक रिवाबा जडेजा के साथ हुई जुबानी जंग पर सफाई दी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह महज एक गलतफहमी थी। इस वजह से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बहस जैसी स्थिति बनी। 

विज्ञापन


दरअसल, 'मारी माटी-मारो देश' कार्यक्रम के दौरान चप्पल को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विधायक, मेयर और सांसद के बीच तीखी नोकझोंक में तब्दील हो गया। अब माडम ने कहा कि निश्चित रूप से कुछ गलतफहमी थी। इसकी प्रतिक्रिया वायरल वीडियो में दिख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा उनके परिवार की तरह है। इसमें हर कोई एक-दूसरे की ताकत है। परिवार में ऐसी परिस्थियां तो आती हैं, बहस भी होती है, लेकिन अंत में हम सब एक साथ मिलकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिवाबा ने कही थी यह बात
इससे पहले जब रिवाबा से पत्रकारों ने इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि जब वह अपने चप्पल उतार रही थीं, तब दूसरी महिला नेता ने उनको लेकर टिप्पणी की कि देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भी ऐसे कार्यक्रम में आने पर अपने चप्पल-जूते नहीं उतारते, लेकिन कुछ ओवर स्मार्ट लोग ही ऐसा करते हैं। सांसद के इस बयान से उनको गुस्सा आ गया। रिवाबा ने पत्रकारों से कहा कि जब बात आत्मसम्मान की हो तो मैं अपने बारे में ऐसे बयान नहीं सुन सकती।

कौन हैं रिवाबा?
रिवाबा भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा की पत्नी हैं। वे 2019 में वह भाजपा में शामिल हुईं। पिछले साल वह गुजरात के जामनगर उत्तर से विधायक बनीं। रिवाबा ने अपनी सीट 88,119 वोटों से जीती थीं। हालांकि, पूनमबेन 2014 से जामनगर की सीट से सांसद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed