फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Naresh Agrawal have to see Jaya Bachchan`s photo session aside SP

दूर खड़े होकर नरेश अग्रवाल को देखना पड़ा लाल टोपी का जश्न, जया बच्चन भी लगीं इतराने

Fri, 16 Mar 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
 BJP MP Naresh Agrawal have to see Jaya Bachchan`s photo session aside SP
नरेश अग्रवाल-जया बच्चन

जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए। दूर खड़े नरेश अग्रवाल ने लाल टोपी क्या छोड़ी, टोपी और चमक उठी। ये तो नहीं कहा जा सकता की नरेश अग्रवाल की भूमिका इसमें कहीं आड़े आई लेकिन ये जरूर सोचा जा सकता है कि बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाली बीजेपी को आखिर समाजवादी पार्टी के विवादित बयान देने वाले इस नेता की क्या जरूरत पड़ी।

विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि नरेश किसी एक परंपरा के नेता हों, इससे पहले भी वो कांग्रेस, बसपा के दम पर राज्यसभा पहुंचे हैं। लेकिन बिना भटके अगर बात सिर्फ इस तस्वीर की करें तो अपनी जीत से जोश में दिखाई दे रही समाजवादी पार्टी अपने नए सांसदों के साथ फोटो खिंचाने उतरी और नरेश को इस फोटो फ्रेम से दूर रहना पड़ा। राज्यसभा के ये सदस्य भी एक साथ फोटो खिचा रहे थे उस वक्त नरेश अग्रवाल मन कचोटते हुए दूर से ही ये सब देख रहे थे।

विज्ञापन

 BJP MP Naresh Agrawal have to see Jaya Bachchan`s photo session aside SP

दिलचस्प तो ये देखना रहा जब खुद राज्यसभा सांसद जया बच्चन लाल टोपी लगाए उनके सामने फोटो खिंचाते दिखीं, वहीं नरेश अग्रवाल दूर खड़े ये सब देखते रहे। ऐसे में नरेश का मन तो जरूर भारी हुआ होगा क्योंकि अभी जल्द ही उन्होंने सपा का साथ छोड़ा है और बीजेपी वाले हो गए हैं। जया बच्चन का सपा में बढ़ा कद वो नहीं पचा पा रहे हैं तो अब ये फोटो सेशन भी उनकी आंख में चुभ रही होगी। 

बता दें कि नरेश अग्रवाल ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा था कि पार्टी ने उनकी तुलना फिल्म अभिनेत्री से की 'जो फिल्मों में नाचती थीं' और उनका राज्यसभा का टिकट काट दिया। हालांकि उनके बयान से वहां बैठे भाजपा नेता असहज हो गए पार्टी ने फौरन इस बयान से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने खेद जताते हुए कहा था कि अगर मेरी किसी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। 

 BJP MP Naresh Agrawal have to see Jaya Bachchan`s photo session aside SP

अखिलेश ने भी नरेश अग्रवाल के इस बयान पर पलटवार किया था और बीजेपी को उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। नरेश अग्रवाल के बयान की निंदा करते हुए खुद जया बच्चन ने कहा था कि मैं बहुत जिद्दी महिला हूं। मैं उनकी बात का कोई जवाब नहीं दूंगी। जया ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने फिल्मों में काम करने वाली से मेरी तुलना कर दी, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया" लेकिन मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed