{"_id":"6323251f516bbf497b1d5982","slug":"bjp-mp-manoj-tiwari-met-rickshaw-pullers-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: केजरीवाल के बाद रिक्शा चालकों से मिले सांसद मनोज तिवारी, बोले- भाजपा को कोई हिला नहीं सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: केजरीवाल के बाद रिक्शा चालकों से मिले सांसद मनोज तिवारी, बोले- भाजपा को कोई हिला नहीं सकता
Thu, 15 Sep 2022 06:44 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:44 PM IST
सार
मनोज तिवारी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह रिक्शा चालकों से बात करते नजर आ रहे हैं और रिक्शा चालकों के साथ चाय की चुस्की भी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रिक्शा चालकों से मिले सांसद मनोज तिवारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल खासा सक्रिय हैं। केजरीवाल गुजरात में खुद को भाजपा का प्रमुख प्रतिद्वंदी बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक रिक्शा चालक के यहां खाना खाया था। अब उनकी राह पर चलकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी सूरत में रिक्शा चालकों से मुलाकात करने पहुंचे।
विज्ञापन
रिक्शा चालकों के साथ ली चाय की चुस्की
मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह रिक्शा चालकों से बात करते नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास काफी भीड़ जमा है। साथ ही मनोज तिवारी रिक्शा चालकों के साथ चाय की चुस्की भी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को तिल मात्र भी नहीं कोई हिला नहीं पाएगा
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि आज सूरत प्रवास पर गुजरात के आटो चालक भाइयों का निमंत्रण मिला तो उनके ऑटो स्टैंड पर उनके साथ चाय पी, मोदी जी व भाजपा के प्रति उनका सराहना भाव निश्चित करता है कि लोग आएँगे जाएँगे पर भाजपा को तिल मात्र भी नहीं हिला पायेंगे।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे रिक्शाचालक के घर
इससे पहले अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे थे, जहां उनके रिक्शाचालक के घर, खाना खाने के लिए रिक्शा में बैठकर जाने को लेकर पुलिस वालों से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर खासा राजनीति हुई थी, केजरीवाल पुलिस वालों से कहते नजर आ रहे थे कि हमें नहीं चाहिए पुलिस सिक्योरिटी।