{"_id":"60ac1dbc2a894b520467fb33","slug":"bjp-mp-locket-chatterjee-leaves-central-forces-security-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में हिंसा: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने छोड़ी केंद्रीय बलों की सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में हिंसा: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने छोड़ी केंद्रीय बलों की सुरक्षा
Tue, 25 May 2021 03:12 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 May 2021 03:12 AM IST
सार
- भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पा रही तो मुझे भी सुरक्षा की जरूरत नहीं
विज्ञापन
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें दी गई केंद्रीय बलों की सुरक्षा रविवार शाम को वापस ले ली गई। चटर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से ईमेल के जरिये सुरक्षा वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है। खास तौर पर महिलाओं के खिलाफ। उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है। ऐसे में मुझे सुरक्षा घेरे में रहना उचित नहीं लगता।
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह हुगली से जीती थीं। चटर्जी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। सोमवार को अलग से जारी एक वीडियो में चटर्जी ने कहा, 'दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं को टीएमसी द्वारा लगातार हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। बहुत से लोग अभी तक अपने घर नहीं लौट पाए हैं। मैं कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पा रही तो मुझे भी सुरक्षा की जरूरत नहीं।'
विज्ञापन
चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने सभी 76 विधायकों और 18 सांसदों को केंद्रीय बलों की सुरक्षा प्रदान की थी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की थी हिंसा की जांच
इससे पहले सात मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार अधिकारियों की एक टीम को दक्षिण 24 परगना में हुई हिंसा की जांच के लिए भेजा गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि चुनाव के बाद हिंसा में उनके नौ कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। हालांकि टीएमसी ने इसका खंडन किया था।
अन्य नेता भी छोड़ेंगे सुरक्षा
पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सायंतन बसु का कहना है कि भाजपा उम्मीदवारों और नेताओं को चुनाव पूर्व जो सुरक्षा दी गई थी उसे अधिकतर ने वापस कर दिया है। जिनके पास अभी है, वे भी अपनी सुरक्षा छोड़ देंगे। लॉकेट चटर्जी का फैसला इसी कड़ी में देखा जाना चाहिए।