{"_id":"68adb06d38ec068fcc0cf516","slug":"bjp-mp-kangana-ranaut-angry-over-jitu-patwari-s-statement-said-congress-s-mentality-is-anti-women-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: जीतू पटवारी के बयान पर भड़कीं भाजपा सांसद कंगना रनौत, कहा- कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kangana Ranaut: जीतू पटवारी के बयान पर भड़कीं भाजपा सांसद कंगना रनौत, कहा- कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी
Tue, 26 Aug 2025 06:32 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि देशभर में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इस पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जीतू पटवारी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कंगना ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है। मेरे लिए भी कांग्रेस ने काफी कुछ गलत कहा था।
भाजपा सांसद कंगना रनौत का कहना है कि कांग्रेस की हमेशा से महिला विरोधी मानसिकता रही है। क्या भाव चल रहे हैं, मंडी की बेटियां मेरे लिए कहा गया था। इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं का अपमान किया है।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकार पर नशा, बेरोजगारी और कुपोषण को लेकर हमला कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश को तमगा मिला है कि प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली भाजपा ने यह हालत कर दिए है, जितना ड्रग का कारोबार यहां होता है उतना दूसरी किसी राज्य में नहीं होता। मुख्यमंत्री ने यह प्रयास नहीं किए कि इससे निजात कैसे दिलाएं। पटवारी ने कहा कि हमारी बहनें, बेटियां नशा करने लगी हैं, लाडली बहना के नाम पर वोट तो ले लिए और मध्य प्रदेश में बहना ही सबसे ज्यादा नशा करती हैं। इस पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने किया था विरोध
जीतू पटवारी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाडली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब लेगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है। उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन