Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP JASKAUR meena said Women Not Given Enough Time To Speak In Parliament

Parliament: 'महिलाओं को संसद में बोलने के लिए नहीं दिया जा रहा पर्याप्त समय', लोकसभा में भड़कीं BJP सांसद

Wed, 20 Dec 2023 09:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

मीना ने कहा कि समानता का दर्जा तो आप लोग भी हमें नहीं दे रहे हैं। हम आज सुबह से ही है। पहले भी दिन से ही समय पर यहां आ जाते हैं। इन सबके बावजूद हम सोचते हैं कि अन्य लोगों ने जिस तरीके से अपनी विस्तार से बात रखी, क्या हम नहीं रख सकते हैं।

विज्ञापन
BJP MP JASKAUR meena said Women Not Given Enough Time To Speak In Parliament
भाजपा सांसद जसकौर मीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रही जसकौर मीना ने लोकसभा में महिलाओं को बात रखने के लिए उचित समय नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोकसभा के पीठासीन राजेन्द्र अग्रवाल से कहा कि हमें उचित समय मिलना चाहिए, हम भी तैयारी करते हैं।

विज्ञापन

 
सुबह से करते हैं अपनी बारी का इंतजार
उन्होंने कहा, 'समानता का दर्जा तो आप लोग भी हमें नहीं दे रहे हैं। हम आज सुबह से ही है। पहले भी दिन से ही समय पर यहां आ जाते हैं। इन सबके बावजूद हम सोचते हैं कि भाई सतपाल जी, कानून मंत्री व अन्य लोगों ने जिस तरीके से अपनी विस्तार से बात रखी, क्या हम नहीं रख सकते हैं। हम भी अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन उचित समय देना चाहिए।'
विज्ञापन

 
बोलने के लिए बनाएं नियम
मीना ने आगे कहा, 'हम व्हिप चेयर से भी अनुरोध करेंगे महिलाओं के बोलने के लिए आप सुनिश्चित करें कि दो या तीन के बाद हमें बुलाया जाए। 15 लोगों के बाद हमें बुलाया जाता है क्या बोले हम?  मैंने तीन दिन से लगातार तैयारी की थी, लेकिन फिर भी एक बात पूरी नहीं कर सकी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दंड देना धर्म हैं...
उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर कहूंगी कि अन्याय सहकर बैठ जाना यह बड़ा दुष्कर्म है, न्यायार्थ अपने बन्धु को भी, दंड देना धर्म है।'

धनखड़ की नकल उतारने का मामला
वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने का मामला बढ़ता जा रहा है। 19 दिसंबर को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बनर्जी का वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल सांसद की आलोचना की। नाराज धनखड़ ने कहा कि यह शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed